AS Musical Group 7th Season: राजधानी भोपाल के संगीत प्रेमियों के लिए एक सुरमयी शाम का आयोजन होने जा रहा है।
A.S. म्यूजिकल ग्रुप अपने 7वें सीजन के साथ कोलार रोड स्थित चायना टेरेस में एक यादगार संगीत संध्या का आयोजन कर रहा है।
इस वर्ष की संध्या की थीम है – “एक दूसरे से करते हैं प्यार हम”, जो प्रेम, एकता और मेलजोल का संदेश देती है।
कार्यक्रम की शुरुआत श्रुति भोले की मधुर सरस्वती वंदना से होगी।
इसके बाद A.S. म्यूजिकल ग्रुप की संचालिकाएं अरुणा मेहता और सुनीता मालवीय अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगी।
इनके साथ मंच साझा करेंगे प्रसिद्ध कलाकार – चेतन चौहान, श्रुति भोले और मिलन आर्टिस्ट, जो अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे।
इस भव्य संध्या के मुख्य अतिथि होंगे – व्यास म्यूजिकल ग्रुप के आयोजक आदरणीय एम. पी. व्यास, आदरणीय संजय व्यास और हम सबकी चहेती दीदी निवेदिता जी।
इस संगीतमय शाम में भोपाल के जाने-माने सिंगर्स भी भाग लेंगे और डुएट परफॉर्मेंस के ज़रिए पुराने सदाबहार नग़मों को जीवंत करेंगे।
इस आयोजन का उद्देश्य केवल एक म्यूजिकल नाइट नहीं, बल्कि संगीत के माध्यम से आपसी प्रेम और सौहार्द को बढ़ावा देना है।
शाम 6:30 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में सभी संगीत प्रेमियों को आमंत्रित किया गया है।
स्थान: चायना टेरेस, कोलार रोड, भोपाल
दिनांक: 15 जून 2025
समय: शाम 6:30 बजे से
प्रवेश: नि:शुल्क
आईए और सुरों की इस महफिल का हिस्सा बनिए!
You may also like
-
NGT ने खटलापुरा मंदिर विवाद को किया खारिज, हाईकोर्ट ने सरकार को फटकार लगाते हुए 60 दिन में जानकारी देने के दिए निर्देश
-
MP विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन: गिरगिट के बाद कांग्रेस का ‘भैंस-बीन’ प्रदर्शन
-
MP के गांवों में एम्बुलेंस अब भी सपना: वायरल वीडियो ने खोली विकास के दावों की पोल, सड़क नहीं-एम्बुलेंस नहीं… खाट पर हुआ प्रसव
-
MP विधानसभा का मानसून सत्र: गिरगिट के खिलौनों लेकर पहुंचे कांग्रेस MLA, OBC आरक्षण पर सरकार पर बरसे
-
बोधगया में एम्बुलेंस के अंदर युवती से गैंगरेप, होमगार्ड परीक्षा में हुई थी बेहोश