Akhilesh Yadav on Jain Community: बीते दिनों जैन समाज पर हमले के कई मामले सामने आए है, जिसके कारण समाज के लोगों में भारी आक्रोश है।
अब जैन समाज के समर्थन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उतरे है और उन्होंने भाजपा पर कई गंभीर आरोप लगाए है।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपाई किसी के सगे नहीं हैं, बल्कि उनकी नजर तो जैन समाज की संपत्तियों पर है।
जैन संतों पर हमले को बताया सुनियोजित हमला
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जैन संतों पर हमले को सुनियोजित हमला बताया है।
उन्होंने ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “प्रिय जैन समाज, जय जिनेंद्र। वर्तमान समय में देश में अल्पसंख्यक होना एक अभिशाप बनता जा रहा है। आज जैन समुदाय के बीच जो भय, असुरक्षा और अनिश्चितता की भावना व्याप्त है, वह अत्यंत चिंता का विषय है।”
दरअसल, नीमच जिले के सिंगोली थाना क्षेत्र के कछाला गांव में जैन संतों पर हुए हमले के बाद देश भर में जैन समाज में आक्रोश फैल गया है।
अखिलेश ने इस घटना को सिर्फ एक हमला नहीं, बल्कि जैन समाज की सुरक्षा, सम्मान और अस्तित्व के खिलाफ एक बड़ी साजिश करार दिया है।
नीमच हमले से लेकर जबलपुर वायरल ऑडियो तक
बीते रविवार नीमच में जैन मुनियों पर छह युवकों द्वारा किए गए हमले को अखिलेश यादव ने सिर्फ एक शारीरिक हमला नहीं, बल्कि धार्मिक स्वतंत्रता पर आघात बताया।
उन्होंने इसे उस लंबे सिलसिले की एक कड़ी कहा जिसमें भाजपा शासित राज्यों में जैन समाज लगातार निशाने पर है।
वहीं उन्होंने कहा कि जबलपुर में लीक हुए एक ऑडियो में भाजपा नेताओं और उनके समर्थकों द्वारा जैन समाज के खिलाफ की गई आपत्तिजनक और दुर्भावनापूर्ण टिप्पणियां वाचिक हमले की श्रेणी में आती हैं।
इसके साथ ही अखिलेश यादव ने मुंबई में जैन मंदिर के ध्वस्तीकरण को समाज का अपमान और गंभीर धार्मिक अपराध बताया।
ये खबर भी पढ़ें – नीमच में 3 जैन मुनियों पर लाठी-डंडों से हमला करने वाले राजस्थान के 6 आरोपी गिरफ्तार, विरोध में सिंगोली बंद
पुरानी घटनाओं का भी किया उल्लेख
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने अपने बयान में कई पुरानी घटनाओं को भी उजागर किया।
उन्होंने गुजरात में गिरनार जी मंदिर पर कब्जे के प्रयास, झारखंड में सम्मेद शिखरजी को लेकर केंद्र सरकार की नीति, उत्तर प्रदेश के बागपत में श्रुतिदेवी की प्रतिमा को लेकर हुआ विरोध और नीमच में भंवरलाल जैन की पीट-पीटकर हत्या को भाजपा शासन में जैन समाज के प्रति अपनाए गए रवैये का प्रमाण बताया।
उन्होंने लिखा, “ये सब घटनाएं जैन समुदाय के उत्पीड़न के उदाहरण हैं। यह तो वे मामले हैं जो सामने आ गए, न जाने कितनी घटनाएं हैं जो कभी सार्वजनिक नहीं हो पातीं।”
अखिलेश ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
अखिलेश यादव ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह चुनावी समय पर जैन समाज से चंदा लेती है लेकिन जब समाज की सुरक्षा और सम्मान की बात आती है, तब भाजपा चुप्पी साध लेती है या फिर माफी का नाटक करती है।
उन्होंने कहा, “मंदिर को फिर से बनवा देने से क्या मूर्तियों और पूजनीय ग्रंथों का अपमान मिट जाएगा? क्या जैन समाज को मिला मानसिक आघात वापस लौटेगा?”
अपने बयान के अंत में अखिलेश यादव ने भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा, “जैन समाज याद रखे, भाजपाई किसी के सगे नहीं हैं। यह वही लोग हैं जो समाजों को तोड़कर अपना वोट बैंक मजबूत करते हैं।”
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जैन समाज के साथ खड़ी है और उनके सम्मान व अधिकारों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करेगी।
ये खबर भी पढ़ें – रावण से जैन समाज की तुलना, BJP नेताओं का ऑडियो वायरल, विरोध के बाद पार्टी ने थमाया नोटिस
जैन समाज का भारतीय संस्कृति में अहम योगदान
अखिलेश यादव ने जैन समाज को भारतीय संस्कृति, दर्शन, अर्थव्यवस्था और सामाजिक मूल्यों का अभिन्न अंग बताते हुए उनके “जियो और जीने दो” के सिद्धांत को सहिष्णुता और मानवीयता की मिसाल बताया। उन्होंने कहा कि जैन समाज का योगदान देश के हर क्षेत्र में अद्वितीय और अनुपम रहा है।
बहरहाल, जैन समाज के खिलाफ हो रही घटनाओं पर अखिलेश यादव का यह बयान न केवल समाज की सुरक्षा को लेकर चिंता दर्शाता है, बल्कि यह भाजपा के शासन पर भी बड़ा सवाल खड़ा करता है।
You may also like
-
ज्योति मल्होत्रा और ISI एजेंट का पॉडकास्ट, कहा- मेरी कोशिश ज्यादा से ज्यादा हिंदू पाकिस्तान जाएं
-
पाकिस्तान में जल संकट की आहट: भारत को भेजे 4 लेटर, सिंधु जल संधि को बहाल करने की मांग
-
महाराष्ट्र के बाद बिहार में ‘मैच फिक्सिंग’ की तैयारी में BJP! राहुल गांधी ने किया चुनावी ‘धांधली’ का खुलासा
-
KSCA के सचिव-कोषाध्यक्ष का इस्तीफा: बेंगलुरु भगदड़ मामले की नैतिक जिम्मेदारी ली, हादसे में हुई थी 11 लोगों की मौत
-
इंदौर कपल का नया CCTV: शिलांग होटल के बाहर दिखे, सोनम ने वही जैकेट पहनी जो खून से सनी मिली थी