Rahul Gandhi New Address

Rahul Gandhi New Address

नाम- राहुल गांधी… उम्र- 55 साल… नया पता- लुटियंस जोन का सुनहरी बाग बंगला

Share Politics Wala News

 

Rahul Gandhi New Address: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपने 55वें जन्मदिन पर एक नया पड़ाव शुरू किया है।

19 जून को उन्होंने लुटियंस जोन स्थित सुनहरी बाग रोड के टाइप-8 बंगले में शिफ्ट होकर नया सरकारी आवास ग्रहण किया।

यह बंगला उन्हें लोकसभा में विपक्ष के नेता के तौर पर आवंटित किया गया है।

संसद की हाउसिंग कमेटी ने राहुल को 5 सुनहरी बाग रोड, 7 मोतीलाल नेहरू मार्ग और 3 कृष्णा मेनन मार्ग के विकल्प दिए थे, जिनमें से उन्होंने सुनहरी बाग को चुना।

मां सोनिया के घर में रहते थे राहुल

राहुल को जो बंगला मिला है वह लुटियंस जोन में है। दिल्ली का यह इलाका बेहद खास और हाई सिक्योरिटी एरिया है।

यहां देश के कई बड़े राजनेताओं, मंत्रियों और जजों के बंगले होते हैं।

यह बंगला पहले सीनियर कैबिनेट मंत्रियों या आयोग के प्रमुखों को आवंटित होता रहा है।

बंगले का क्षेत्रफल 2000 से 3000 वर्ग मीटर के करीब है।

बंगले में 4-5 बड़े बेडरूम, ऑफिस स्पेस, मीटिंग हॉल, प्राइवेट लॉन, स्टाफ क्वार्टर और सुरक्षा कर्मियों के लिए अलग कक्ष सहित कार पार्किंग भी है।

इसमें बड़ी बैठकें, मीडिया कॉन्फ्रेंस और राजनीतिक गतिविधियों के लिए पर्याप्त जगह है, जो विपक्ष के नेता के तौर पर राहुल गांधी की जरूरतों के अनुरूप है।

बता दें इससे पहले राहुल गांधी अपनी मां और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी के साथ 10 जनपथ में रहते थे।

12 तुगलक लेन से लेकर 10 जनपथ तक

राहुल गांधी 12 तुगलक लेन वाले बंगले में 19 साल तक रहे।

2004 में अमेठी से पहली बार सांसद चुने जाने पर राहुल को यह बंगला 2005 में अलॉट किया गया था।

लेकिन, साल 2023 में सांसदी जाने के बाद उन्हें ये बंगला खाली करना पड़ा था।

23 मार्च 2023 को सूरत कोर्ट ने मानहानि केस में उन्हें 2 साल कैद की सजा सुनाई थी।

हालांकि, कुछ ही देर में उन्हें जमानत भी मिल गई थी।

इसके अगले दिन राहुल की लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई।

27 मार्च 2023 को उन्हें बंगला खाली करने का नोटिस दिया गया।

बंगला खाली करने के आदेश के बाद राहुल ने लोकसभा सचिवालय को लिखा था।

मैं 4 बार सांसद चुना गया, यह लोगों के विश्वास का प्रतीक है।

इस घर से मेरी कई अच्छी यादें जुड़ी हैं। मैं नोटिस का पालन करूंगा।

इसके बाद वे अपनी मां सोनिया गांधी के साथ 10 जनपथ में रहने लगे थे।

सादगी के साथ मनाया 55वां बर्थडे

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का आज 55वां बर्थडे है।

इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है और सोशल मीडिया पोस्ट कर उनकी लंबी उम्र की कामना की है।

राहुल गांधी ने अपना जन्मदिन सादगी से मनाया।

पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से 9-ए कोटला रोड स्थित पार्टी ऑफिस में मुलाकात की लेकिन केक काटने से इनकार कर दिया।

हालिया पहलगाम आतंकी हमला, अहमदाबाद विमान हादसा और सोनिया गांधी की तबीयत को देखते हुए कांग्रेस ने भी कोई बड़ा उत्सव नहीं रखा।

पार्टी मुख्यालय में ढोल-नगाड़ों तक की अनुमति नहीं दी गई।

राहुल के राजनीतिक सफर की झलक

राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को दिल्ली में हुआ था।

वे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के बेटे हैं।

उन्होंने फ्लोरिडा और कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है।

2004 में उन्होंने अमेठी लोकसभा सीट से पहली बार चुनाव जीता।

2007 में कांग्रेस के महासचिव, 2013 में उपाध्यक्ष और 2017 में पार्टी अध्यक्ष बने।

2019 में हार की जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने पद छोड़ दिया था।

2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने रायबरेली और वायनाड दोनों सीटों से जीत दर्ज की।

लेकिन अब वे रायबरेली का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और वायनाड सीट उनकी बहन प्रियंका गांधी की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *