नेहरू मेमोरियल म्यूजियम का नाम बदलकर प्रधानमंत्री म्यूजियम कर दिया गया है।, केन्द्र ने 15 अगस्त को नेहरू मेमोरियल म्यूजियम व लाइब्रेरी (NMML) का नाम बदल कर प्राइम मिनिस्टर्स म्यूजियम एंड लाइब्रेरी सोसाइटी (PMMS) कर दिया। नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी के वाइस चेयरमैन ए सूर्या प्रकाश ने मंगलवार को ट्वीट कर लिखा- दिल्ली स्थित नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी का नाम सोमवार से प्रधानमंत्री म्यूजियम एंड लाइब्रेरी कर दिया गया है।
नई दिल्ली, तीन मूर्ति हाउस परिसर में स्थित इस पुस्तकालय की स्थापना 1964 में भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की मृत्यु के बाद की गई थी। साल 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका नाम बदलने की बात करते हुए कहा था कि यहां सभी प्रधानमंत्रियों को समर्पित एक म्यूजियम बनाया जाना चाहिए। जिसके बाद यह 6 सालों में बनकर तैयार हुआ और इसका उद्घाटन 21 अप्रैल 2022 को किया गया। यह फैसला जून में लिया गया था। इस फैसले पर कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार का विरोध कर रही है।
You may also like
-
सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार, कहा- लाठी चार्ज के वीडियो देखने का समय नहीं है!
-
UCC बिल पास होने के बाद सीएम मोहन यादव के बयान पर छिड़ी सियासी बहस!
-
मोहन सरकार का बड़ा एक्शन, पतंजलि, रिलायंस समेत कई कंपनियों से वापस ली जाएगी औद्योगिक जमीन
-
CJP का प्रदर्शन जारी- 16 मेट्रो स्टेशन बंद, CJP का दावा सरकार ने बढ़ाया बातचीत का हाथ, अभी तक की 5 बड़ी खबरें जानिए….
-
संसद में छात्रों के मुद्दे पर विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन, कार्यवाही बार-बार बाधित हुई!
