Shivraj Planted Trees With ‘Lakhpati Didi’: भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शुक्रवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘लखपति दीदी’ के साथ मिलकर पौधारोपण किया और उनसे संवाद किया। इस मौके पर उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर केंद्र सरकार की योजनाओं और भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा की।
2028-29 में महिलाओं को मिलेगा 33% आरक्षण
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में महिलाओं के उत्थान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने घोषणा की कि 2028-29 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों में 33% सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी, जिससे अधिक से अधिक महिलाएं सांसद, विधायक और मंत्री बन सकेंगी।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण हर क्षेत्र में तेजी से हो रहा है। राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से महिलाएं सशक्त बन रही हैं। मोदी सरकार का लक्ष्य है कि देश की हर महिला आत्मनिर्भर और मजबूत बने।”
तीन करोड़ होंगी ‘लखपति दीदी’
केंद्रीय मंत्री ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण पर बात करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ‘लखपति दीदी’ योजना चलाई है। इस योजना के तहत महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
शिवराज ने बताया कि अभी तक देश में डेढ़ करोड़ से अधिक महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं और सरकार का लक्ष्य है कि जल्द ही यह संख्या तीन करोड़ तक पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि यह पहल महिलाओं के आर्थिक उत्थान में मील का पत्थर साबित होगी।
होली पर दिया सौहार्द का संदेश
रमज़ान के महीने में होली के पर्व को लेकर पूछे गए सवाल पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारत की संस्कृति यह है कि सभी धर्म, जाति और समुदाय के लोग मिलकर त्योहार मनाएं। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति हर रंग में रंगे, यही भारत की सच्ची संस्कृति है।
महिला दिवस के अवसर पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मोदी सरकार महिलाओं के विकास और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में महिलाएं देश के हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाएंगी। उन्होंने कहा कि महिलाएं ही भारत को समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाएंगी।
You may also like
-
‘दो आदमी पकड़ो, फोटो खिंचाओ और चलते बनो, ऐसा थोड़ी होता है’, मंडी में कंगना पर फूटा महिलाओं का गुस्से
-
MP में प्रमोशन में आरक्षण पर फिर लगा ब्रेक: हाईकोर्ट की सख्ती, नए नियम लागू करने पर रोक
-
‘मैं पाक आर्मी का भरोसेमंद एजेंट था…’, 26/11 मुंबई अटैक के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा का कबूलनामा
-
राजा रघुवंशी मर्डर केस: परिजनों ने तेज की नार्को टेस्ट की मांग, शिलॉन्ग-दिल्ली में हायर किए 3 वकील
-
17वें BRICS सम्मेलन में गूंजा पहलगाम हमला, QUAD ने ईरान पर इजराइली हमले की भी निंदा की