जुबां से ललकारने वाली साध्वी नामांकन दाखिल करने को सीढ़ी नहीं चढ़ पाई

Share Politics Wala News

श्राप वाली साध्वी ने शुभ मुहूर्त मे 11 पंडितों के मन्त्रों के साथ भरा परचा !

नीता सिंह सिसोदिया

भोपाल। भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने शुभ मुहूर्त में आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया। गुफा मंदिर से आए पंडितों द्वारा स्वस्तिवाचन मंत्रोच्चार के साथ साध्वी प्रज्ञा ने नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू की। इसके बाद साध्वी कलेक्ट्रेट पहुंचीं और नामांकन के लिए दो सेट फॉर्म जमा किए। इस दौरान उमाशंकर गुप्ता, भोपाल के मौजूदा सांसद आलोक संजर उनके साथ मौजूद रहे। हालांकि तबीयत खराब होने की वजह से साध्वी प्रज्ञा को ऊपर चढ़ने में परेशानी हुई। इसलिए उन्होंने कलेक्टर से नामांकन भरने की व्यवस्था नीचे करने की मांग की है। साध्वी प्रज्ञा मंगलवार को बाकी दो सेट भरेंगी। इसकी पूरी तैयारी हो चुकी है। वो रोड शो के जरिए कलेक्ट्रेट पहुंचेंगी और अपना नामांकन दाखिल करेंगी। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ठाकुर के अलावा भाजपा के कई आला नेता शामिल हो इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्य़क्ष अमित शाह ने आज सुबह कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को झूठे केस में फंसाया गया। उन्होंने कहा कि हिंदू टेरर के नाम से एक फर्जी केस बनाया गया था। दुनिया में देश की संस्कृति को इससे बदनाम किया गया। जब यह केस कोर्ट में चला तो इसे फर्जी पाया गया।अमित शाह ने कहा कि सवाल ये है कि स्वामी असीमानंद और बाकी लोगों को आरोपी बनाकर फर्जी केस बनाया गया था तो समझौता एक्सप्रेस में ब्लास्ट करने वाले लोग कहां हैं। जो लोग पहले पकड़े गए थे, उन्हें क्यों छोड़ा गया। शाह ने कहा कि बाटला हाउस का जब इनकाउंटर हुआ, आतंकवादियों के मरने पर सोनियाजी को रोना आ गया। जबकि अपना एक बहादुर पुलिस इंस्पेक्टर वहां शहीद हो गया। उस पर किसी ने दुख नहीं जताया। हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *