मध्यप्रदेश कांग्रेस (कमलनाथ) के आधिकारिक मीडिया अध्यक्ष बने के के मिश्रा !
Top Banner प्रदेश

मध्यप्रदेश कांग्रेस (कमलनाथ) के आधिकारिक मीडिया अध्यक्ष बने के के मिश्रा !

 

अब प्रदेश कांग्रेस की पूरी बागडौर 60 और 70 साल से ज्यादा उम्र के मार्गदर्शक नेताओं के हाथ में आ गई है। दिग्विजय, कमलनाथ, गोविन्द सिंह और अब के के मिश्रा। कोरम पूरा हुआ अनुभवी टीम के सामने जीतू पटवारी कुछ अलग और ऊर्जावान दिख रहे थे, उनकी अतिरिक्त ऊर्जा के चलते नेताओं के कदमताल गड़बड़ा रहे थे।

 

भोपाल। आखिर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया अध्यक्ष के तौर पर के के मिश्रा की आधिकारिक रूप नियुक्ति हो गई। मिश्रा अपनी विशेष और धारधार शैली के लिए पहचाने जाते हैं। वे कई मौके पर पार्टी के लिए सोशल मीडिया और मीडिया में मजबूती से बात रखते रहे हैं। मीडिया अध्यक्ष के पद पर उनकी आधिकारिक नियुक्ति भले गुरुवार को हुई पर पिछले एक साल से जीतू पटवारी के समानांतर मीडिया को देख रहे थे।

प्रदेश कांग्रेस ने एक साल पहले से ही जीतू पटवारी को किनारे करने के प्रयास शुरू कर दिए थे। एक साल पहले ही मीडिया का एक हिस्सा के के मिश्रा के जिम्मे कर दिया गया था।

अब प्रदेश कांग्रेस की पूरी बागडौर 60 और 70 साल से ज्यादा उम्र के मार्गदर्शक नेताओं के हाथ में आ गई है। दिग्विजय सिंह, कमलनाथ, गोविन्द सिंह और अब के के मिश्रा। कोरम पूरा हुआ। इस अनुभवी टीम के सामने जीतू पटवारी कुछ अलग और ऊर्जावान दिख रहे थे, उनकी अतिरिक्त ऊर्जा के चलते नेताओं के कदमताल गड़बड़ा रहे थे।

कमलनाथ ने गुरुवार सुबह मीडिया विभाग को भंग कर रात तक पुनर्गठन कर दिया। कांग्रेस नेता केके मिश्रा को मप्र कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। जीतू पटवारी के इस्तीफा देने से ये पद रिक्त हुआ था।

अभय दुबे को स्टेट मीडया को-ऑर्डिनेटर बनाया है। संगीता शर्मा, अजय यादव, अब्बास हफीस को उपाध्यक्ष और भूपेंद्र गुप्ता को उपाध्यक्ष (रिसर्च) नरेन्द्र सलूजा को उपाध्यक्ष (समन्वयक पीसीसी चीफ) व विभा डागोर को उपाध्यक्ष (प्रशिक्षण) नियुक्त किया है। इसके अलावा 32 प्रदेश प्रवक्ता बनाए गए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *