इंदौर में अशोक नगर के कई मजदूर परिवार कर्फ्यू में फंसे, भूखे तडप रहे बच्चे

Share Politics Wala News

द टेलीप्रिंटर।

इंदौर के सोलंकी नगर में अशोक नगर से मजदूरी करने आए कुछ परिवार कर्फ्यू के चलते फंस गए हैं। 4-5 परिवारों में कई सारे बच्चे हैं। इनके खाने के भी लाले पडे हैं। ना पैसा है ना अनाज। विजयनगर थाने पर मदद के लिए गए इन परिवारों को पुलिस ने भी खाली हाथ अपने हालात पर लौटा दिया।

अशोक नगर जिले के रहने वाले कुछ मजदूर परिवार के करीब 20 सदस्य मजदूरी के लिए कुछ दिनों पहले इंदौर आए थे। विजयनगर इलाके के सोलंकी नगर में ये सभी परिवार फंसे हुए हैं। इनके परिवारों में छोटे-छोटे बच्चे है। मजदूरी की रकम भी खत्म हो गई है। जो कुछ रुखा-सूखा बचा था उससे बच्चों को थोडा खिला दिया था। अब हालात बदतर होते जा रहे हैं।
बच्चे और बडे भूखे पेट वक्त गुजार रहे हैं। आज इन्हें पता चला था कि पुलिस घर लौटाने का इंतजाम कर रही है। इस आस में जब ये लोग विजयनगर थाने गए तो वहां उन्हें अपने वाहन से जाने को कहा गया। मजदूरों का पास ना पैसा है और ना ही कोई वाहन। आखिरकार ये परिवार वापस अपने ठिकाने पर पंहुच गए। मजदूर परिवार प्रशासन से गुहार लगा रहा है कि जैसे भी हों उन्हें अपने गाँव भेजने में मदद की जाए। इन परिवारों में से एक अशोक का मोबाइल नंबर (9981750964) शेयर किया जा रहा है जिससे उन्हें मदद पंहुचाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *