Yoga Day 2025: शनिवार को दुनियाभर में 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया।
इस बार की थीम – “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” है।
भारत से लेकर विदेशों तक, पर्वतों की ऊंचाइयों से लेकर समंदर के जहाजों तक योग का अद्भुत नजारा देखने को मिला।
इंडियन काउंसिल फॉर कल्चरल रिलेशन्स के मुताबिक, 191 देशों में 1300 जगहों पर 2 हजार से ज्यादा कार्यक्रम होंगे।
योग दिवस पर देश की तमाम चर्चित जगहों जैसे जम्मू-कश्मीर में चिनाब ब्रिज, लालचौक पर भी लोगों ने एक साथ योग किया।
भारत में 1 लाख से ज्यादा स्थानों पर हुए योग कार्यक्रम
इस अवसर पर पूरे देश में 1 लाख से ज्यादा जगहों पर योग कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिन्हें ‘योग संगम’ नाम दिया गया।
करीब 2 करोड़ लोगों की भागीदारी का अनुमान है। प्रमुख स्थानों और नेताओं की भागीदारी इस प्रकार रही:
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देहरादून में योग किया।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में योग किया।
- विशाखापट्टनम में 3 लाख लोगों और 40 देशों के राजनयिक सुबह योग सत्र में शामिल हुए।
- जम्मू-कश्मीर में दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज चिनाब पुल के पास योग दिवस का आयोजन हुआ।
- श्रीनगर में डल झील के किनारे योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
- विशाखापत्तनम के तट पर नेवी अधिकारियों ने जहाज पर योग किया।
- BSF के जवानों ने पंजाब के अटारी बॉर्डर पर योगाभ्यास किया।
- ITBP की 24 बटालियन के जवानों ने लेह में पैंगोंग त्सो झील के तट पर 14 हजार 200 फीट की ऊंचाई पर योग किया।
- मुंबई में महाराष्ट्र पुलिस के जवानों ने ताज होटल के पास योगाभ्यास किया।
- दिल्ली में यमुना के बीच बच्चों ने योग प्रदर्शन किया।
- राजस्थान में रेगिस्तान के बीच योग कार्यक्रम आयोजित हुआ।
- योग गुरु बाबा रामदेव ने कुरुक्षेत्र में योग किया, जिसमें हरियाणा CM नायब सिंह सैनी और राज्यपाल बंदारू दत्तात्रेय भी शामिल रहे।
- ऋषिकेश में गंगा के पट पर परमार्थ निकेतन आश्रम में आध्यात्मिक गुरु चिन्मयानंद ने योग किया।
केंद्र और राज्यों के नेताओं ने भी किया योग
- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद भवन परिसर में योग किया।
- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने उधमपुर में सेना के जवानों के साथ योग किया।
- विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दिल्ली में विभिन्न देशों के राजनयिक मिशनों के प्रतिनिधियों के साथ योगाभ्यास किया।
- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने फरीदाबाद में योग किया।
- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र में आयोजित योग कार्यक्रम में भाग लिया।
- दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने योग दिवस कार्यक्रम में भाग लिया।
- गोरखपुर में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योग किया।
- गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने वडनगर में योग किया।
- केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल (पगड़ी में) ने लेह पैलेस में योग किया।
- केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने दिल्ली में योग कार्यक्रम में भाग लिया।
- केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने दिल्ली में योग किया।
- केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्य प्रदेश में योग किया।
- केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मुंबई में योग किया।
- भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने मथुरा में योग किया।
आंध्र प्रदेश ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
योग दिवस पर आंध्र प्रदेश सरकार ने एक नया इतिहास रचते हुए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।
“योग आंध्र” अभियान के तहत 50 लाख से ज्यादा योग सर्टिफिकेट बांटे गए।
इसका मकसद है राज्य में 10 लाख लोगों की दैनिक योग कम्युनिटी बनाना।
विदेशों में भी मनाया गया योग दिवस
- जापान और लंदन में भारतीय मिशनों ने योग कार्यक्रम आयोजित किए।
- न्यूयॉर्क में बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने योग कार्यक्रम में भाग लिया।
- दक्षिण अफ्रीका में भी कई योग सेशन आयोजित हुए।
You may also like
-
ED ने Google और Meta को भी नहीं छोड़ा! जानें क्यों भेजा गया इन दोनों कंपनियों को नोटिस?
-
तिरुमला तिरुपति देवस्थानम ने 4 कर्मचारियों को किया सस्पेंड, गैर-हिंदू धर्म का पालन करने पर गिरी गाज
-
तबलीगी जमात ने नहीं फैलाया संक्रमण, नफरती मीडिया माफ़ी मांगेगा ?
-
हनी ट्रैप की पेन ड्राइव ने उड़ाई महाराष्ट्र सरकार की नींद, कांग्रेस नेता नाना पटोले ने उठाया राज से पर्दा
-
ट्रंप फिर बोले- मैंने भारत-पाक जंग रुकवाई, कांग्रेस ने कहा- अब हमें संसद में PM से जवाब चाहिए